उत्तराखंड में  बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से बर्फबारी और बारिश  के आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 5 जनवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि 3 और 4 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 5 जनवरी से 7 जनवरी तक मौसम में बदलाव रहेगा और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

वहीं, आज के मौसम में प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की भविष्यवाणी की गई है। देहरादून में आसमान साफ रहने के साथ कुछ स्थानों पर कोहरा छाने का अनुमान है। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 23°C रहने की संभावना जताई गई है। हल्द्वानी में आज का तापमान न्यूनतम 5°C और अधिकतम 15°C तक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

तराई क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं और सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग ने बताया कि 5 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर प्रदेश में 6 जनवरी से महसूस किया जाएगा। नैनीताल में 6 जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है, और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना रहेगी। इस दौरान, मैदानी क्षेत्रों से कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगेगा।

Ad_RCHMCT