उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पारा लगातार गिरता जा रहा है और अब मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि रविवार से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं, जिससे प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्जन और हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम खराब होने का सिलसिला 8 दिसंबर की दोपहर बाद से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

10 दिसंबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठिठुरन में इजाफा होगा।

Ad_RCHMCT