Weather uttarakhand:-तीन दिन ऐसा मौसम रहने की संभावना,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

weather uttarakhand

देहरादून:-(Weather) राज्य में फिलहाल गर्मी से राहत रहने की संभावना दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के आज सोमवार राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना है वहीं 3000 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आज सोमवार 1 मई को यलो अलर्ट से जारी करते हुए आंधी,गरज,चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं , आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

वही 2 और 3 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने,गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

Ad_RCHMCT