Nowcast for uttarakhand:-इन जिलों मे आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि,तेज हवा के साथ बौछार की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 12:00 बजे तक का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग ने वाच करने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट के तहत राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तेज हवाओं के साथ बौछार होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

मौसम विभाग ने 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कहा है कि राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा गर्जन के साथ बरसात होने के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल उत्तरकाशी सहित सभी जिलों में बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का अलर्ट।

इस बीच मौसम विभाग ने सबसे बड़ी बात कहते हुए कहा कि इस दौरान बिजली गिरने से जानमाल की हानि तथा खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकता है मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह गर्जन ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थानों पर रहे तथा आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर ना बांधे।वहीं मौसम विभाग ने कहा है की पेड़ों के नीचे भी ना रहे हैं।

Ad_RCHMCT