दुःखद- जीप नाले में बहने से महिला की मौत, दो लोग लापता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास मैक्स जीप नाले में बह गई। सूचना पर प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

अभी तक की जानकारी के अनुसार, जीप में कुल 9 लोग सवार थे। बचाव दल ने लगातार प्रयासों के बाद अब तक कुछ लोगों को नाले से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया है। दुखद खबर यह है कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई है। दो लोग अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम बलविंदर कौर है। सोना कौर और मंगल सिंह लापता हैं। पवनदीप कौर, निवासी ग्राम हरदुलिया खटीमा, अमनदीप कौर सीमा, निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा चालक उवेश घायल हैं।

Ad_RCHMCT