यहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो पुत्रों के साथ घर में ही मृत मिली महिला, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी के सहसपुर इलाके में एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों की मौत विषाक्त पदार्थ से होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जानकारी के अनुसार, घटना जस्सोवाला गांव में देर रात की है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया। अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT