दुःखद- नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में डंपर और बाइक में टक्कर में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और हादसा हुआ है। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे के ज्योलीकोट क्षेत्र में एक युवक की बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार, 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या, जो ओखलकांडा का निवासी था, अपनी बाइक (संख्या यू.के.04 एम 8954) से ज्योलीकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। डोलमार के पास एक हल्के मोड़ पर सूरज बाइक से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे चल रहे एक डंपर के नीचे जा घुसा। हादसा गुरुवार शाम लगभग 7:15 बजे हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग और राहगीरों ने सूरज को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

पुलिस का कहना है कि अभी तक इस हादसे के संदर्भ में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, जिससे दुर्घटना के सही कारण का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या ने क्षेत्रीय प्रशासन को सड़क सुरक्षा के उपायों पर पुनः विचार करने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Ad_RCHMCT