अच्छी खबर-राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं में खुलेंगे इंटरनेट एक्सचेंज।।

ख़बर शेयर करें -

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं में खुलेंगे इंटरनेट एक्सचेंज*

बलूनी ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर से की भेंट

मंत्री जी ने दी सहमति, शीघ्र प्रारम्भ होगी कार्रवाई।कॉल सेंटर्स और बीपीओ इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा

वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन शिक्षा और इंटरनेट आधारित इंडस्ट्री को मिलेगा लाभ।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर से भेंट कर उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ४ इंटरनेट एक्सचेंज की मांग की। इंटरनेट की हाई डाटा स्पीड बढ़ाने के लिए नई टेक्नोलॉजी में इंटरनेट एक्सचेंज कारगर साबित हो रहे हैं, जिसका लाभ ऑनलाइन शिक्षा कर रहे विद्यार्थियों, कोरोना काल मे वर्क फ्रॉम होम पर उत्तराखंड के नौजवानों और इंटरनेट से जुड़ी इंडस्ट्री को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सांसद बलूनी ने कहा कि कोरोना काल में अनेक नौजवान जो चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे आदि नगरों से लौटके वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उन्हें अपने कार्यों को संपादित करने में इंटरनेट स्पीड की असुविधा के कारण बहुत दिक्कतें हुई, उसी तरह ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही उत्तराखंड में इंटरनेट आधारित उद्योगों के लिए बहुत मुफीद स्थान है। साथ ही वर्क फ्रॉम होम और विद्यार्थियों को भी इससे लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

श्री बलूनी ने कहा कि हाई स्पीड डाटा सुविधा के लिए जिस तरह नई टेक्नोलॉजी में इंटरनेट एक्सचेंज कारगर साबित हो रहे हैं, जिसका लाभ पर्वतीय क्षेत्रों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वे इस दिशा में शीघ्र ही कार्रवाई प्रारंभ करेंगे और उत्तराखंड के लिए इंटरनेट एक्सचेंज हो के लिए अपने मंत्रालय को होमवर्क शुरू करने के लिए कहेंगे और शीघ्र ही उत्तराखंड यह सुविधा पाने वाला राज्य बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

श्री बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया और कहा की इंटरनेट एक्सचेंज खुलने से कॉल सेंटर्स और बीपीओ इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा तथा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन शिक्षा और इंटरनेट आधारित इंडस्ट्री को मिलेगा लाभ।

इंटरनेट एक्सचेंज के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP’s), डेटा केंद्रों और सामग्री वितरण नेटवर्क (CDNs) के बीच इंटरनेट डेटा का आदान-प्रदान होता है, यह इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के साथ साथ एक मजबूत इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कको स्थापित करता है ।

Ad_RCHMCT