काशीपुर-यहाँ डंपर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत,परिवार मे मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – राज्य मे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।ताजा मामला उधमसिंह नगर के काशीपुर से है जहाँ संडे मार्केट के पास खनन से लदे डंपर की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी निवासी मनोज उम्र लगभग (18 वर्ष) पुत्र राजू सोमवार की शाम किसी काम से मार्केट गया था। इस दौरान वह तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल मनोज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

बताया जा रहा है की मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता राजू और दो बड़े भाई पवन व विपिन मजदूरी करते हैं।

Ad_RCHMCT