रामनगर-सीबीएसई 12वीं के परीक्षा मे मदर्स ग्लोरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मदर्स ग्लोरी मदर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्रों का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की होनहार छात्रा पूजा नौटियाल ने 96.6 % अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

वहीं विज्ञान वर्ग में कशिश अग्रवाल ने 96.4% अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

राघव अग्रवाल ने 95% अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। साजिया रजा सैफी, शालिनी ध्यानी और श्रेष्ठा फर्तयाल ने 90% हासिल अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना पांथरी व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विद्यालय प्रबंधन ने सीबीएसई के मानदंडों का पूर्ण रुप से पालन करते हुए परीक्षा फल तैयार किया।


कोरोना जैसी महामारी के कारण विद्यालय शिक्षा बाधित होते हुए भी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से तथा अपने अध्यापकों के पूर्ण सहयोग व निर्देशन से कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


कोविड-19 जैसी विकट परिस्थिति में ऑनलाइन शिक्षा को सुचारू रूप से चलाने तथा विद्यार्थियों को और शिक्षकों को निरंतर उत्साहित तथा क्रियाशील बनाने का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना पाथंरी जी को जाता है।

Ad_RCHMCT