हल्द्वानी-यहाँ उभरती बाक्सिंग खिलाड़ी ने उठाया आत्मघाटी कदम,परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/बागेश्वर – हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज से पढ़ाई कर रही और बाक्सिंग खिलाड़ी ने इस प्रकार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है । आपको बता दें कि कुछ समय से राज्य में लगातार आत्महत्या और हत्याओं के अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। देहरादून,हरिद्वार,ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिले से आत्महत्याओं की खबरें भी आयी है। अब हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज से पढ़ाई कर रही और बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जब छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया,तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया। काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट निवासी 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू पुत्री कृपाल सिंह हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी। हेमा एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। इसके अलावा वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। हेमा ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल भी जीते थे।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और वह मैच हार गई। इसके बाद हेमा घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। रविवार रात ढाई बजे करीब उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर एसआइ लता खत्री ने अस्पताल पहुंच पंचनामा भर आगे की कार्यवाही की।

Ad_RCHMCT