उत्तराखंड के इस सीमांत इलाके में हुआ हादसा, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीमांत धारचूला इलाके में अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत होने की खबर है। पुलिस ने शव को खाई से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! नंबर प्लेट गायब की तो बाइक भी होगी जब्त; "ऑपरेशन प्रहार" के तहत चोरगलिया पुलिस एक्शन मोड में।

जानकारी के अनुसार धारचूला के घटखोला के पास आज कार Uk 03C/ 1836 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

आधार कार्ड में मृतक का नाम हरीश सिंह पुत्र अमर सिंह दर्ज है। जो लोहाघाट क्षेत्र के गांव मडसीलिंग का रहने वाला था। बताया जाता है कि मृतक कार चालक CISF में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT