डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत—एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जानें जा रही हैं। ताजा मामला गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले का है, जहां कोटद्वार के आर्म्स रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई से चालक का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, चौकी दुगड्डा क्षेत्र से डंपर के खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से उपनिरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि डंपर (UK 14 CA 3453) पूरी तरह खाई में गिर चुका था और उसमें केवल एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

एसडीआरएफ ने रोप स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतरकर चालक का शव बाहर निकाला और उसे जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान धीरेंद्र रावत (36 वर्ष), पुत्र नरेंद्र रावत, निवासी, डंपर चालक के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT