सपनों की शादी में हड़कंपः बैंड-बाजा नहीं, बस सन्नाटा और पुलिस स्टेशन की हकीकत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शादी का माहौल अचानक हंगामे में बदल गया। दूल्हे को दुल्हन के घर ले जाने की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन रविवार को ऐसा हुआ कि बारात का ‘बैंड-बाजा’ नहीं, बल्कि सन्नाटा और पुलिस स्टेशन का दौरा बन गया।

मामला पिथौरागढ़ नगर के रई इलाके का है। तीन महीने पहले किनीगाड़ के एक मशहूर छलिया दल को 11 हजार रुपये एडवांस देकर बुक किया गया था। बारात पूरी तरह सज चुकी थी, दूल्हा तैयार था, लेकिन छलिया दल कहीं नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में इंफ्लूएंसर्स और क्रिएटर्स से रूबरू हुए सीएम धामी, उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर

घंटों इंतजार के बाद भी दल का कोई पता नहीं चला। बाराती ढोल-दमाऊ की आवाज सुनते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। जब सब्र का बांध टूट गया, तो दूल्हे के पिता ने छलिया दल के लीडर को फोन किया। पहली कॉल पर कोई जवाब नहीं मिला, दूसरी कॉल पर भी फोन बंद मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का भव्य शुभारम्भ कर क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की सौगात दी।

बारातियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था और नाच-गाने के अरमान धरे के धरे रह गए। आनन-फानन में दूसरा, महंगा छलिया दल बुलाया गया और तभी जाकर बारात रवाना हो सकी।

पीड़ित परिवार इस धोखाधड़ी से नाराज होकर सीधे पुलिस स्टेशन गया। दूल्हे के पिता ने छलिया दल के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच करेगी कि आखिर दल ने ऐन मौके पर ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें 👉  CM Dhami पर बना 'धुरंधर धामी' सॉन्ग, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम

इस अनोखे और चौंकाने वाले मामले ने पूरे शहर में चर्चा बटोर दी। लोग कह रहे हैं, भाई, शादी में बैंड-बाजा तो सुना था, लेकिन थाने में धमाल पहली बार देखा!

Ad_RCHMCT