नैनीताल जिले के विभिन्न थानों में 154 हिस्ट्रीशीटर है पंजीकृत ,इतने है लापता

ख़बर शेयर करें -

पुलिस के द्वारा हिस्ट्रीशीटर के ऊपर हमेशा नजर रहती है और नैनीताल जिले के हिस्ट्रीशीटरों का कुछ पता नही है। आरटीआई कार्यकर्ता हेमन्त गोनिया ने सूचना के अधिकारी में सूचना मांग कर मामला सामने आया। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद नैनीताल जिले के विभिन्न थानों में 154 हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं । इनमें 22 लापता हैं । कोतवाली रामनगर में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं जबकि भीमताल और बेतालघाट थाने में एक भी हिस्ट्रीशीटर दर्ज नहीं है ।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

राज्य बनने से अब तक कोतवाली रामनगर में 44 , थाना बनभूलपुरा में 27 , में कोतवाली हल्द्वानी में 21 , कालाढूंगी थाने में 20 और कोतवाली लालकुआं में 15 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं । इसी तरह काठगोदाम थाने में 9 , तल्लीताल थाने में 5 , चोरगलिया और मुखानी थाने में 4-4 , कोतवाली भवाली में 3 , मुक्तेश्वर थाने और मल्लीताल कोतवाली में 1-1 हिस्ट्रीशीटर दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इनमें से 22 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बनभूलपुरा थाने से 7 , कोतवाली रामनगर से 5 , कोतवाली हल्द्वानी से 4 , काठगोदाम और तल्लीताल थाने से 2-2 हिस्ट्रीशीटर लापता चल रहे हैं । बताया गया कि लापता हिस्ट्रीशीटरों की धकपकड़ के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर जा रही है ।

Ad_RCHMCT