उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के बीच 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, सुरक्षा के निर्देश जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज 11 अगस्त 2025 को दोपहर 1:03 बजे से शाम 4:03 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों पर चौखुटिया व दन्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, और उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने के साथ-साथ तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा के दौर, तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इनमें मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, रानीखेत, कोटद्वार और इनके आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SDG इंडेक्स में अव्वल उत्तराखंड, पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी चुनौती: नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव ने नॉलेज पार्टनरशिप पर दिया जोर

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। यातायात में संभावित बाधाओं को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से आग्रह है कि वे मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें और बिना आवश्यकता बाहर न निकलें।

Ad_RCHMCT