BREAKING-उत्तराखंड के लिए 5 दिन का जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान हुआ जारी,देखिये इन 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- राज्य सरकार के मौसम विभाग ने एक बार फिर 5 दिन का मौसम बुलेटिन जारी करते हुए 30 तारीख तक अलर्ट जारी किया है।

जिसके तहत 26 जुलाई को येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

वहीं जबकि 27 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

28 तारीख के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र तथा इससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

जबकि 29 जुलाई को भी यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

वहीं30 जुलाई को भी यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT