सीएनजी कार में आग से मचा हड़कंप, दमकल की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित विष्णु गार्डन कॉलोनी में देर शाम एक सीएनजी कार में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती प्रयासों में कॉलोनीवासियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब तस्करों पर चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई: 63 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचते ही कॉलोनीवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग सीएनजी सिलेंडर तक नहीं पहुंची, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग की शुरुआत से ही यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि कार किसकी है, लेकिन कॉलोनी में शोर मचने के बाद कार का मालिक मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगापुर में लहराया उत्तराखंड का परचम: 52 वर्षीय उर्वशी दत्त बाली ने ‘मिसेज इंटरनेशनल’ में जीता ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस’ का खिताब

कनखल थाना के एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि कार का मालिक कपिलहंस, पुत्र प्रह्लाद चंद, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार, किसी काम के सिलसिले में कॉलोनी में आया था और कुछ देर के लिए सड़क पर चला गया था। यह घटना इस बात का भी संकेत है कि समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई और कॉलोनीवासियों की सजगता से एक बड़े हादसे को टाल लिया गया।

Ad_RCHMCT