उत्तराखंडः यहां अनियंत्रित वाहन खाई में समाया, दो लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले के बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसा आज सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जब पिकअप वाहन रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। वाहन के खाई में गिरने से चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्तियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 20 बीटी 2690 सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गिरा था। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर जाकिर (40 वर्ष), निवासी बागुवाला मंडावली, नजीबाबाद, यूपी और साहेब (28 वर्ष), पुत्र शकील को तत्काल रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

सूत्रों के अनुसार, पिकअप वाहन में सब्जी बेचने के लिए लायी जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए राहत कार्य में तेजी से जुटी टीमें इस समय भी मौके पर हैं।

Ad_RCHMCT