थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन का रामनगर में भव्य स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन का रामनगर में भव्य स्वागत।।

बच्चो के साथ खिंचाए फोटोग्राफ और दिए ऑटोग्राफ

पिता डीके सेन ने बताया रामनगर से भावनात्मक रिश्ता

रामनगर-थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन के रामनगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

कॉर्बेट सिटी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में बनवारी मधुवन परिसर में हुए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

गणेश रावत के संचालन में हुए समारोह में लक्ष्य सेन को फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उनके पिता डीके सेन, माता श्रीमती निर्मला सेन, बड़े भाई अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन का भी अभिनंदन किया गया।

उनके पिता डीके सेन ने रामनगर के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए बताया कि लक्ष्य की सफलता की कहानी रामनगर से ही शुरू होती है। क्योंकि उन्होंने एक समय रामनगर में खूब बैडमिंटन खेला था। उनके पुराने जोड़ीदार और पारिवारिक मित्र संजीव ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए रामनगर की समस्त जनता और खेलप्रेमियों की ओर से लक्ष्य को भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्य सेन ने कार्यक्रम में पहुंचे नवोदित खिलाड़ियों को कड़े अभ्यास, लगन और मेहनत करने का आह्वान किया और उनके साथ खूब फोटो खिंचवाए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

इस दौरान संजीव मेहरोत्रा, सुमित लखोटिया, गणेश रावत, पवन गुप्ता, हिमांशु केडियाल, मिटेश्वर आनंद, देवेंद्र भट्ट, डॉ0 विजय अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अनिरुद्ध, बीएस डंगवाल, नवीन तिवारी, राहुल भंडारी, सुरेंद्र चौहान, आनंद कडकोटी, विजय सिंह, दिनेश रावत, रमेश बिष्ट, गुंजन अग्रवाल, वीरेंद्र रावत शंकर अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT