सभासद की अगुवाई मे नव वर्ष पर करी गयी एक नई पहल

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-,आज पूरा विश्व नये वर्ष के आगमन का पर्व मना रहा है,पिछले कई दिनों से हर जगह तरह तरह की तैयारियां की जा रही, कई लोग पर्यटक बन दूसरे पहाड़ी स्थानों, होटलों इत्यादि मे गए ताकि जाने वाले वर्ष और आने वर्ष का आगमन धूमधाम से किया जाए।

आज सभी लोग इस दिन को पाश्चात्य सभ्यता की भांति, एकल परिवार मे नशे मे डूबकर मनाने की एक प्रथा सी चल पड़ी है, वही रामनगर स्थित पम्पापुरी के समस्त क्षेत्रवासियो द्वारा इस दिन को अलग तरिके से मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

सभासद भुवन सिंह डंगवाल की अगुवाई मे इस बार नव वर्ष की शुरुवात भूमिया मंदिर मे पूजा कर सुन्दरकांड पढ़ा गया,छोटे बच्चों द्वारा अपनी संस्कृति से संबंधित गानों मे नृत्य प्रस्तुति, गायन व नव वर्ष पर कविताए पढ़ी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नंदा बल्ल्भ पाण्डेय , कुबेर सिंह अधिकारी, सैनिक प्रकोष्ठ के आंनद कड़ाकोटी, विभागीय अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गुसाई व बीजेपी कार्यकर्ता गणेश रावत द्वारा वर्ष 2022 के मेघावी छात्र – छात्रों को पुरुस्कार दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

अभिसार रावत द्वारा वर्ष के आगमन पर सभी क्षेत्रवासियो को अपनें गांव प्रत्येक वर्ष जाने व अपनी संस्कृति को बचाने हेतु प्रतिज्ञा करवाई गयी,तत्पश्चात प्रमोद उपाध्याय द्वारा सभी क्षेत्रवासियो हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी, अंत मे सभी क्षेत्रवासियो द्वारा केक काटकर व आतिशबाजी करके नये वर्ष की आपस मे शुभकामनायें दी गयी।

Ad_RCHMCT