सोशल मीडिया पर गाली गलौच और धमकी देना युवक को पड़ा भारी,पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

युवक से परेशान होकर युवक के पिता द्वारा एसएसपी ऊधम सिंह नगर से मिलकर,अपने पुत्र पर कानूनी कार्यवाही करने हेतु लगाई गई थी गुहार।

एसएसपी के आदेशानुसार थाना पंतनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर युवक पर किया गया था मुकदमा पंजीकृत।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

मुकदमा पंजीकृत होने के बाद ही युवक द्वारा सोशल मीडिया पर धमकी और असभ्य शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था।

युवक चेन्नई में रह रहा था , युवक को चेन्नई से तसदीक करके पुलिस द्वारा रुद्रपुर लाया गया।

पंतनगर पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया है, युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

युवक पर पूर्व में भी बरेली और अजमेर में दर्ज हैं गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने संबंधी मुकदमें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

हिरासत में लिए गए युवक का आपराधिक इतिहास।
1. एफआईआर नंबर- 388/2024 धारा – बीएनएस 352/351(4) थाना सुभाष नगर बरेली यूपी।
2. एफआईआर नंबर 129/2024 धारा 352/351(1)(2) बीएनएस थाना पंतनगर ।
3. एफआईआर नंबर- 137/2024 धारा आईटी एक्ट 67, बीएनएस 351(2)/352 थाना पंतनगर।

Ad_RCHMCT