हल्द्वानी: गौला नदी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक हफ्ते का अल्टीमेटम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर अब प्रशासन एक्शन मोड में दिख रहा है। गौला नदी क्षेत्र में वर्षों से अतिक्रमण कर अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए मंगलवार को नव नियुक्त उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे स्वेच्छा से अपने कब्जे हटाएं, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गौला नदी क्षेत्र में लंबे समय से अस्थायी ढांचों के माध्यम से अतिक्रमण किया गया है। प्रशासन और वन विभाग इस मामले को लेकर अब संयुक्त कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इससे पूर्व डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक भी क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं और अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह की समयसीमा निर्धारित की थी। चार दिन बीतने के बाद अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे कोई मोहलत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू की जा सकती है। बीते दिनों क्षेत्र में मुनादी कर स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई थी कि तय समय के बाद अवैध कब्जों को हर हाल में हटाया जाएगा और किसी को भी राहत नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का यह कदम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और नदी क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Ad_RCHMCT