हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रवैया, दो दिन में हटाने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक 101 दुकानों के अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। व्यापारियों को दो दिन का समय दिया गया है, और इसके बाद 24 अगस्त से विभागीय कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हाईकोर्ट ने नया सवेरा सोसाइटी की याचिका का निस्तारण करते हुए कहा है कि प्रभावित लोग संबंधित न्यायालय या फोरम में अपना पक्ष रख सकते हैं। सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि यदि व्यापारी खुद अतिक्रमण नहीं हटाते, तो 24 अगस्त को विभागीय अमला कार्रवाई करेगा, जिसमें सड़क के केंद्र से दोनों ओर 12-12 मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

Ad_RCHMCT