मानसून सत्र के दूसरे दिन कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के भराड़ीसैंण- गैरसैंण विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। खासकर कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भवन कापड़ी, ममता राकेश, सुमित ह्रदयेश, और आदेश चौहान शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के आतंक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और वन नीति के लिए एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की। विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत काम रोको प्रस्ताव भी लाया जाएगा, जिससे सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

पहले दिन विपक्ष ने दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक प्रकट करने के कारण शांतिपूर्वक व्यवहार किया, लेकिन दूसरे दिन कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, और स्वास्थ्य के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

Ad_RCHMCT