यहां लव इन मे रहने के बाद युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा करवाया दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां शहर में रहने वाली एक युवती ने लखनऊ में इंजीनियर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उधर मामले को लेकर युवक का कहना है कि वो और युवती लिवइन रिलेशन में थे। सालों साथ रहे। दोनों के बीच शादी को लेकर कमिटमेंट नहीं था। इस बीच युवक की शादी कहीं और हुई तो युवती 20 लाख रुपये मांगने लगी। युवक के इनकार करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की रहने वाली युवती साल 2012 में लखनऊ जाकर अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात पवन विहार कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर विक्रम सिंह से हुई। युवती का आरोप है कि विक्रम ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


विक्रम उसे नैनीताल-बरेली समेत कई जगहों के होटलों में ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा। उधर पुलिस ने विक्रम को पकड़ा तो उसने बताया कि वो और युवती सालों से लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच शादी तक साथ रहने की डील हुई थी। बाद में विक्रम की शादी बरेली निवासी युवती से हो गई। ये बात पता चलते ही लिवइन पार्टनर उससे 20 लाख रुपये मांगने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

विक्रम ने एक लाख से ज्यादा रुपये उसे दिए भी, लेकिन युवती 20 लाख से कम में समझौते के लिए तैयार नहीं हुई। अब उसने रेप का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि विक्रम ने पुलिस को एक ऑडियो और कुछ तस्वीरें भी सौंपी हैं। जिसमें युवती विक्रम की शादी तक उसके साथ रहने की डील होने की बात कहती दिख रही है। बहरहाल मामला पुलिस के पास है, जांच जारी है।

Ad_RCHMCT