उत्तराखंड के इस गांव के अमन भंडारी का NDA में हुआ चयन

ख़बर शेयर करें -

हर साल बड़ी संख्याओं में उत्तराखंड के युवा पासआउट होकर अफसर बनकर भारतीय सेना में शामिल होते हैं।इसी कड़ी में टिहरी के अमन भंड़ारी का नाम भी जुड़ गया है। टिहरी के बैंजवाड़ी गांव निवासी अमन ने एनडीए में अपनी जगह पक्की कर ली है।

उन्होंने महज दूसरे प्रयास में ही बड़ी सफलता अपने नाम कर ली है। उनके पिता दर्शन सिंह भंडारी सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता प्रीति उत्तराखंड बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर हरिद्वार में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।


अमन की कामयाबी से उनके परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई है। अमन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल बीएचईएल हरिद्वार से की है। बचपन से ही सेना में जाने का जुनून उनके ऊपर सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

देशप्रेम की भावना दिल मे पाले उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एनडीए के लिए तैयारी की। पहली बार में सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

उन्होंने दूसरे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 267वीं रैंक हासिल कर परिवार और देवभूमि का नाम रौशन किया है। अमन ने भारतीय थल सेना में सेवा देने का विकल्प चुना है। वे जुलाई महीने से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण लेंगे।

Ad_RCHMCT