टेक्नोलॉजी और सक्रियता का कमाल: पुलिस ने विदेश से वापस कराया मोबाइल 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मोबाइल खोने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन हाल ही में चंपावत पुलिस ने एक अनोखा उदाहरण पेश किया। पुलिस ने 15 मई 2025 को पाटी थाने में दर्ज कमल सिंह, निवासी ग्राम पटन की गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर खोए मोबाइल फोन को विदेश से बरामद कर उसके मालिक तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस की, जो इंग्लैंड में पाई गई। वहां फोन एक भारतीय व्यक्ति के पास एक्टिव था। चंपावत पुलिस ने उस व्यक्ति से कानूनी बातचीत की और कोरियर के माध्यम से फोन को इंग्लैंड से चंपावत तक मंगवाया।

21 नवंबर को फोन बरामद हुआ और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इसे कमल सिंह की पत्नी दीपा बोहरा को सौंपा। फोन लौटाए जाने पर दीपा बोहरा और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी देखकर पुलिस टीम को भी संतोष मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि फोन खोने या चोरी होने के मामलों में पुलिस हमेशा सक्रिय रहती है और विदेशों से भी फोन बरामद करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

चंपावत पुलिस की यह पहल यह साबित करती है कि आधुनिक तकनीक और सक्रियता के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को न केवल ट्रेस किया जा सकता है, बल्कि विदेश से भी वापस लाकर उसके मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है।

Ad_RCHMCT