“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” मिशन में एक और बड़ी सफलता: ₹3 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ऊधमसिंहनगर – उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर तस्कर दानिश खान को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो से अधिक अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!


कैसे हुई कार्रवाई?
बीती रात 17-18 जून 2025, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नदेली रोड, पुलिया बरी कट, थाना पुलभट्टा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दानिश खान (उम्र 25 वर्ष), निवासी कटैइय्या इस्लाम नगर, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश को अवैध अफीम के साथ पकड़ा गया।
उसके कब्जे से 1 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह मादक पदार्थ वह आजम खान, निवासी टाण्डा, पीलीभीत से लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR NO. 76/2025 दर्ज कर उसे NDPS एक्ट की धाराओं 8/18/60 के तहत गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश


बरामदगी:
• ✅ 1 किलो से अधिक अफीम (अनुमानित कीमत ₹3 लाख)
• ✅ 1 मोटरसाइकिल
• ✅ 1 मोबाइल फोन


पुलिस टीम:
• निरीक्षक राजेश पाण्डेय (ANTF प्रभारी)
• थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा (पुलभट्टा)
• उ0नि0 कौशल भाकुनी (ANTF)
• उ0नि0 पंकज कुमार (पुलभट्टा)
• कांस्टेबल विनोद खत्री (ANTF)
• कांस्टेबल गजेंद्र सिंहअनिल कुमार (पुलभट्टा)
• महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी (ANTF)

Ad_RCHMCT