शादी में आए आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में करीब एक सप्ताह पहले हादसे में घायल जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वह अपनी बहन की शादी के लिए गांव आया था।16 मई को बहन की शादी होनी थी। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी आनंद सिंह (28)पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एक माह बाद उसकी शादी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें वह घायल हो गया।

हल्द्वानी में उपचार के बाद उसे दिल्ली ले जाया गया। यहां पर रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी गई।

Ad_RCHMCT