100 बेड क्षमता का आयुष ग्राम प्रदेश में होगा स्थापित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार के द्वारा एक और कदम आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ाया जा रहा है जानकारी के अनुसार बता दे प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 100 बेड क्षमता का आयुष ग्राम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए केरल की आर्य वैद्यशाला ने राज्य में आयुष ग्राम बनाने पर सहमति जताते हुए आयुर्वेद विश्वविद्यालय के साथ एमओयू भी करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

राज्य को आयुष हब बनाने की दिशा में हाल ही में आयुर्वेद क्षेत्र में काम रही केरल की आर्य वैद्यशाला के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.), मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, सचिव आयुष के साथ बैठक कर आयुर्वेद को बढ़ावा देने के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को पंचकर्म, मर्म चिकित्सा को बढ़ावा देने और प्रचार प्रसार को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही दैनिक जीवन में सगंध पौध व जड़ी बूटी के इस्तेमाल पर जोर दिया। सरकार व आयुष विभाग को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार के लिए रणनीति पर काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 179 से अधिक एरोमा और 200 से अधिक जड़ी बूटी पाई जाती है। आर्य वैद्यशाला के सीईओ डॉ. जीसी गोपाला पिल्लई ने आयुर्वेद क्षेत्र से जुड़े वेलनेस शब्द की जगह वेलबीइंग का प्रयोग करने का सुझाव दिया।

Ad_RCHMCT