बिग ब्रेकिंग:-₹25000 रू का इनामी अभियुक्त से 33 किलो गांजा के साथ रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।

हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी , बलजीत सिंह भाकुनी ,क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान 33 किलो गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

शनिवार को उ0नि0 कश्मीर सिंह मय उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व हे0का0 हेमन्त सिंह का0 बिजेन्द्र सिंह व का0 गगन भण्डारी जब हम पुलिसकर्मी चौकी गर्जिया क्षेत्र में नरभक्षी बाघ से लोगो को जागरूक करते हुए चौकी क्षेत्र मे मामूर थे जब हम पुलिसकर्मी लोगो को जागरूक करते हुए पनोट नाले के पास पहुँचे तो वहाँ पर जंगल किनारे एक व्यक्ति सफेद कट्टो के उपर बैठा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिसे नरभक्षी बाघ के बारे मे बताया तो वो हम लोगो को देखकर सकपका गया जिससे उसके कट्टे के बारे मे पूछा तो वो घबरा गया हम पुलिस वालो को शक होने पर उस कट्टे को चैक किया तो उसके अन्दर गांजा बरामद हुआ जिसे नाम पूछा तो उसने अपना नाम जगत सिंह उपरोक्त बताया तथा कहने लगा कि साहब मै अकसर यही पर आकर गांजे को बेचता हूँ।

क्योकि गर्जिया चौकी मे चैकिंग चलती रहती है जिस कारण मै चौकी गर्जिया से पहले ही रूक जाता हूँ गांजा खरीदने वाली पार्टिया यही से आकर गांजा खरीदकर ले जाती है । गिरफ्तार शुदा अभि0 से कुल 33 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त:-जगत सिंह चौधरी पुत्र रतन सिंह नि0 सिलिमल्ली रसिया महादेव थाना थैलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल
बरामदा माल:- 33 किलो अवैध गांजा।

गिरफ्तारी टीम SHO अरूण कुमार सैनी,व0उ0नि0 अनीश अहमद,उ0नि0 कश्मीर सिंह,उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी,हे0का0 हेमन्त सिंह, का0 बिजेन्द्र सिंह,कानि0 गगन भण्डारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT