बिग ब्रेकिंग-(वनभूलपुरा हिंसा) बनभूलपुरा दंगे में शामिल फैजान,शाहनवाज भी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बिग ब्रेकिंग-(वनभूलपुरा हिंसा) बनभूलपुरा दंगे में शामिल अन्य 02 उपद्रवी गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही में बनभूलपुरा दंगे में शामिल अन्य 02 उपद्रवी गिरफ्तार, अभी तक कुल 94 उपद्रवियों को भेजा जेल

दिनोंक 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण

1. फैजान पुत्र जाविर निवासी वार्ड नं0-24, थाना बनभूलपुरा, जिला- नैनीताल, उम्र-20 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

2. शाहनवाज उर्फ सानू पुत्र वशीफ अहमद निवासी वार्ड नं0-29, शनि बाजार गेट के पास, थाना-बनभूलपुरा, उम्र-20 वर्ष।

Ad_RCHMCT