बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) मीट प्रकरण के मामले में पांच और गिरफ्तार, video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- बीते 23 अक्टूबर को बरेली से मीट लेकर रामनगर आ रहे पिकअप चालक की छोई में भीड़ द्वारा मॉब लिंचिंग का प्रयास कर पिकअप में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच और युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प; सीएम धामी बोले- उत्तराखंड को मिला रिकॉर्ड ₹4,769 करोड़ का रेल बजट

मामले में भीड़ की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए पिकअप चालक नासिर हुसैन की पत्नी नूरजहां द्वारा आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद शेष आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास ज़रूरी है, पर जनभावनाएं सर्वोपरि: देहरादून-ऋषिकेश प्रोजेक्ट पर लिया बड़ा निर्णय!

सोमवार को पुलिस ने मामले में पूरन गोस्वामी पुत्र लालूनाथ गोस्वामी निवासी करनपुर बड़ुवा छोई, विशाल मेहरा पुत्र स्व. जीवन सिंह मेहरा निवासी किशनपुर छोई, गौरव बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह बिष्ट निवासी छोई, भुवन सिंह मेहरा पुत्र शिव सिंह मेहरा निवासी कंचनपुर छोई, कार्तिक लटवाल पुत्र संजय सिंह निवासी छोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय में NCC रैंक सेरेमनी: भास्कर सिंह मवाड़ी को मिली सीनियर अंडर ऑफिसर की जिम्मेदारी

जहां से सभी आरोपियों को कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। प्रकरण के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Ad_RCHMCT