बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत राज्य में High Alert जारी, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड देहरादून

दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत राज्य में High Alert जारी

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन लगाम', रश ड्राइविंग और ओवर स्पीड पर कड़ा एक्शन

सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार्, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। इनकी टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया।

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।

राज्य पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Ad_RCHMCT