बिग ब्रेकिंग-उत्तराखंड मे बड़ा बस हादसा, 04 सवारों की मौके पर मौत, 22 लोग थे सवार

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी, श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत दहलचौरी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल, 04 सवारों की मौत।

आज दिनाँक 12 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

उक्त सूचना पर श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार पोस्ट श्रीनगर व सतपुली से SDRF टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

उक्त बस GMO की बस संख्या UK 12PB- 0177, जो पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुल 18 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका के तहत बस के आसपास गहन सर्चिंग की गई जिसमें कुछ नही पाया गया।

Ad_RCHMCT