बिग ब्रेकिंग-भारी बारिश की चेतावनी को लेकर इस जिले मे कल स्कूलों की छुट्टी के आदेश

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22.082023 को अपरान्हः 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 23.08.2023 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा, कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। तदकम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनोंक 23.08.2023 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 6 विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के निर्देश।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनोंक 23.08.2023 को जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाडी केन्द्र बन्द रहेगें। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Ad_RCHMCT