बिग ब्रेकिंग:-हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया था बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख

एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।

इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।

Ad_RCHMCT