बड़ी खबर-नाबालिग बच्चियों के रामनगर निवासी अपहरणकर्ताओं को बाजपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-नाबालिग बच्चियों के रामनगर निवासी अपहरणकर्ताओं को बाजपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर किया गिरफ्तार।।

नाबालिग बच्चियों के अपहरणकर्ताओं को बाजपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर किया गिरफ्तार।।

अवगत कराना है कि कोतवाली बाजपुर पर श्रीमती …… पत्नी …….. मूल निवासी ग्राम मुंडिया कला थाना बाजपुर के द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उसकी दो नाबालिग लड़कियां
1……. उम्र 14 वर्ष
2……… उम्र 12 वर्ष

दिनांक 10 जून 22 को समय शाम 16:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई और घर पर एक चिट्ठी छोड़कर गई है जिस पर अपनी मर्जी से जाना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

सामाजिक बुराई के कारण श्रीमती……. के द्वारा संकोच वश यह सूचना 4 दिन विलंब से दी गई।चूंकि मामला नाबालिग बच्चो से सबंधित था अतः वादनी द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया किया गया।

व प्रकरण से उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बच्चों की बरामदगी हेतु तत्काल टीम बनाकर संभावित स्थानों पर तलाश करने के निर्देश निर्गत किये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में टीम बनाकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की सहायता से जानकारी एकत्र की गई व आज गुरुवार को दोनों बालिकाओं को तथा अपहरणकर्ताओं को पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

बच्चों को अग्रिम कार्रवाई में माता-पिता के साथ किया जाएगा व अपहरणकर्ताओं को कल माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

अपहरणकर्ताओं के नाम

1 शोएब पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी खताड़ी कस्बा व थाना रामनगर जिला नैनीताल।

2 मोहम्मद शाहरुख पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी गुलरघाटी बस्ती कस्बा थाना रामनगर।

Ad_RCHMCT