बड़ी खबर- रामनगर अंतर्गत अल्मोड़ा हादसे के प्रभावितों को मुआवजा धनराशि वितरित

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आज बुधवार को तहसील सल्ट अंतर्गत दिनांक 04 नवंबर 2024 को मरचूला स्थित कूपी गांव में वाहन संख्या UK12 PA 0061 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृतकों के आश्रित आश्रित (मृतक के आश्रित को ₹ 2 लाख सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से एवं ₹ 2 लाख मुख्यमंत्री राहत को कोष से, कुल ₹4 लाख धनराशि) एवं घायलों (₹ 1 लाख घायलो को सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से ) को मुआवजा धनराशि विस्तृत किए जाने के संबंध में तहसील रामनगर अंतर्गत निवासरत आश्रितों एवं घायलों को चैक के माध्यम से एवं आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा धनराशि वितरित की गई। जिसका विवरण निम्नवत है :-

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश


1. मृतक पंकज रावत पुत्र प्रेम सिंह की आश्रित  नीना देवी को ₹4 लाख धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।


2. मृतक रविंद्र रावत पुत्र चरन सिंह  की आश्रित  बिना रावत को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल


3. मृतक  सुमन नेगी पत्नी वीरेंद्र सिंह के आश्रित वीरेंद्र सिंह को ₹4 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से निर्गत की गई।


4. मृतक गिरीश ढाेेडियाल की आश्रित  लक्ष्मी देवी को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।


5. देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह की आश्रित रेनू देवी को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र


6. घायल आकाश सिंह पुत्र मनवर सिंह  को ₹1 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से निर्गत की गई।


7. घायल वीरेंद्र सिंह नेगी  पुत्र गोपाल  सिंह  को ₹1 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से वितरित की गई।
कल ₹ 22 लाख रुपए की धनराशि वितरित की गई।

Ad_RCHMCT