बड़ी खबर-(देहरादून) भारी बारिश की संभावना, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आज गुरुवार एक दिन का अवकाश घोषित, पढ़े आदेश

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और सड़कें अवरुद्ध होने जैसी आपदा जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने 18 से 20 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

इसी के मद्देनज़र देहरादून जिला प्रशासन ने 18 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित स्कूलों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों और जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, नदियों और नालों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और आवश्यक राशन व दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रशासन ने आपात स्थिति में तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने का भी निर्देश दिया है।

Ad_RCHMCT