बड़ी खबर- पेपर लीक मामले में जुड़े नकल माफियाओं की संपत्ति के ऊपर जल्द नकेल कसेगा ED

ख़बर शेयर करें -

राज्य में पेपर में मामले का खुलासा होने के बाद अब राज्य में हुए इस भरे धांधली में जिन नकल माफियाओं ने भारी संपत्ति अर्जित कर ली थी अब उनके ऊपर प्रवर्तन विभाग के द्वारा नकल कचना की कार्यवाही की जाने वाली है जानकारी के अनुसार

तब से ही लगातार माफिया के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनिलॉन्ड्रिंग (PMLA) एक्ट के तहत कार्रवाई की बातें कही जा रही थी। ED ने अब तक FIR दर्ज नहीं कराई। लेकिन, अब माना जा रहा है ED जल्द एक्शन ले सकती है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में पिछले महीने हाकम सिंह रावत और चंदन मनराल की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने ED को पत्र लिख इनकी संपत्तियों के बारे में बताया था। साथ ही समय-समय पर एसटीएफ की ओर से लगातार पत्र भेजे जा रहे थे। इसके मद्देनजर अब ईडी भी सक्रिय हो गई और पुलिस से आरोपियों के संपत्तियों के बारे में ब्योरा मांगा है। ताकि, PMLA के तहत कार्रवाई की जा सके। इसके तहत आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को अटैच किया जा सकता है।

STF फले ही नकल माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। इस कानून के तहत प्रापर्टी को जब्त भी किया जा सकता है। STF अपने स्तर से भी पड़ताल कर रही है। तीन दिनों से हाकम सिंह और चंदन मनराल की संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट में टीम ने डेरा डाला है। तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय में पड़ताल की जा रही है। चल संपत्तियों को लेकर RTO और ARTO कार्यालय में भी पड़ताल की जा रही है। इसी तरह चंदन मनराल की संपत्ति के बारे में रामनगर में टीमें जानकारी जुटा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी महाविद्यालय रामनगर की अनूठी पहल, स्कूलों में निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे सजग।


हाकम सिंह की कुछ संपत्तियां
सांकरी में अलीशान रिजॉर्ट, 12 बीघा का सेब का बगीचा, 20 बीघा सेब का बगीचा लीज पर, देहरादून में पत्नी के नाम पर मकान।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।


चंदन मनराल की संपत्तियां
दो स्टोन क्रेशर रामनगर क्षेत्र में, ट्रांसपोर्ट कंपनी, छह डंपर व तीन JCB मशीनें, एक NGO।


राजेश चौहान की संपत्तियां
दो कंपनियां (टर्नओवर 111 करोड़), पत्नी के नाम पर नोएडा में फ्लैट, सीतापुर में तमाम संपत्तियां, लखनऊ में आलीशान मकान।

Ad_RCHMCT