बड़ी खबर-एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।।

देश के महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मुख्यमंत्री के लिए एकनाथ शिंदे के नाम की धोषणा हो गई है।

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाने की बात कर दी है।उनके इस एक ऐलान ने जमीन पर तमाम राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

हैरानी की बात ये है कि फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए जब इस फैसले की घोषणा की, बीजेपी नेताओं को ही उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।बीजेपी नेता से इस बारे में बात की उन्होंने साफ कहा कि किसी को कुछ नहीं पता था. हम सभी एकदम हैरान हैं।

पार्टी हाईकमान ने कब और कहां ये फैसला लिया, किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई।उनकी तरफ से ये भी कहा गया कि इस फैसले की वजह से फडणवीस के समर्थक थोड़े निराश हैं,लेकिन बीजेपी हाईकमान ने फैसला लिया है, तो सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

हैरानी की बात ये है कि शिंदे गुट के दीपक केसरकर को भी बीजेपी के इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनके मुताबिक विधायक चाहते जरूर थे कि उनके नेता एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

लेकिन बीजेपी इसका समर्थन करेगी, इसका कोई अंदाजा नहीं था।लेकिन बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाते हुए ये फैसला लिया है। दीपक केसरकर ने ये भी बताया कि शिंदे एक अच्छे इंसान हैं।वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं जो हमेशा जनता के बीच रहना पसंद करते हैं।

Ad_RCHMCT