प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय
नैनीताल द्वारा अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 05 जुलाई, 2026 रविवार को रामनगर भ्रमण पर आ रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री रविवार को अपराह्न 01:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हैलीपैड,टनकपुर से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान
कर अपराह्न 02:00 बजे तरंगी रिसोर्ट हेलीपैड, रामनगर, नैनीताल पंहुचेंगे, तत्पश्चात अपराह्न 02:10 बजे तरंगी रिसोर्ट हैलीपैड से कार द्वारा धनगढ़ी पुल, रामनगर नैनीताल के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 02:30 बजे धनगढ़ी पुल, रामनगर पंहुचेंगे जहॉं वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 पर धनगढ़ी नाले पर निर्मित गार्डर सेतु का लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 03:30 बजे धनगढ़ी पुल से कार द्वारा तरंगी रिसोर्ट हेलीपैड, रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 03:50 बजे तरंगी रिसोर्ट हेलीपैड, रामनगर पहुंचकर अपराह्न 04:00 बजे तरंगी रिसोर्ट हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।




