बड़ी खबर-रामनगर मे ब्लॉक, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख के लिए इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-सोमवार को पंचायत प्रमुख चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा बना रहा। पंचायत चुनाव में वांछित क्षेत्र पंचायत सदस्य हासिल न करने वाली कांग्रेस पंचायत प्रमुख के चुनाव के लिए पूर्व से ही बैकफुट पर थी लेकिन अपने को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बताने वाली भारतीय जनता पार्टी भी पराजय के खौफ से पंचायत प्रमुख के किसी भी पद पर अपना नामांकन दाखिल करने से बची रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

पंचायत प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी मंजू नेगी तथा हंसी जलाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए संजय नेगी तथा कंचन चौधरी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए मीना रावत व बसंती आर्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

बसंती आर्य इससे पूर्व भाजपा से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं।वहीं हंसी जलाल के साथ भाजपा के नेता भी शामिल रहे।

Ad_RCHMCT