बड़ी खबर-उत्तराखंड मे दो दिन भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत् सभी डीएम को दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून

समस्त जिलाधिकारी,उत्तराखण्ड।

एस०ई०ओ०सी०, यू०एस०डी०एम०ए०

विषय-

उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत् सावधानी बरतने के संबंध में।

महोदय, उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 16.08.2025 को प्रातः 09:00 Am जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत् हैः-

1- दिनांक 16.08.2025 को राज्य के चमोली, देहरादून बानेश्वर एवं एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (अरिंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

2- दिनांक 17.08.2025 को राज्य के देहरादून, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी री से से बहुत भारी भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अतितीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में

निम्न साकयानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

PWD, PMGSY, ADB, BRO, NHAI आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि

सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेगे।

अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति खादद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

10- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये। सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम

जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे य आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से

बाहर न निकले। भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/राज्य आपदा नियंत्रण का के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं० 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Ad_RCHMCT