बड़ी खबर-गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय: बलूनी

ख़बर शेयर करें -

छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा,समय और धन की होगी बचत

प्रधानमंत्री मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में गढ़वाल का होगा ऐतिहासिक विकास,संकल्पों पर आगे बढ़ रही है सरकार

गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर जी से भेंट की और अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

श्री बलूनी ने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

सांसद बलूनी ने कहा कि मोदी जी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री जी ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

Ad_RCHMCT