बड़ी खबर-पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी के 16 दोपहिया वाहनो के साथ 01 शातिर ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

थाना गदरपुर पुलिस ने चोरी के 16 दोपहिया वाहनो के साथ 01 शातिर ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार।

आरोपी पूर्व में भी जा चुका है दोपहिया वाहनों की चोरी के मामले में जेल।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2,000 रुपए के ईनाम की घोषणा।

दिनांक 06.08.2024 को वादी मुकदमा श्री  हर्षपाल सिह पुत्र श्री दर्शन सिह निवासी ग्राम कैलाशपुर, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर  की तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर पर  FIR NO 219/2024 धारा-303(2)  बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 


मोटरसाईकिल चोरी  के अपराधो की रोकथाम,घटनाओ के अनावरण तथा  सक्रिय अपराधियो  के विरूद्ध कठोर कार्यवाही  किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर,पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक  अपराध रूद्रपुर,क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण मे थाना गदरपुर मे एक पुलिस गठित की गयी उक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष गदरपुर के कुशल नेतृत्व मे  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन,कर सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर किये गये उक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.08.2024 को सुरागरसी पतारसी करते हुए 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्यान्न और दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व कीमतों की समीक्षा कर सख्त निगरानी के निर्देश दिए।

लगडाभोज दिनेशपुर मोड के पास से दीपक उर्फ साबी पुत्र दर्शन सिंह निवासी  ग्राम रम्पुरा कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर हाँल निवासी कुलवंत नगर जिला ऊधम सिंह को थाना गदरपुर पर पंजीकृत FIR NO 219/2024 धारा-303(2)  बीएनएस मो0सा0 से संब्धित मोटर साईकिल H.F डीलक्स रजि0 नं0 UK 06 AS 9122  के साथ पकडा गया। पकडे गये इस व्यक्ति से सख्ती  से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि पकडी गयी मो0 सा0 उसने राजपुरा काँलोनी

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के जंगलियागांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित: मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता और निशुल्क विधिक सहायता पर दी गई जानकारी

गदरपुर से दिनाँक 24/07/2024 को शाम 05 बजे के चोरी  करना बताया साथ ही इसकी निशादेही पर चीनी मील के जंगल में झाडियों व पेड की आड मे   चोरी की गयी 14 अन्य़ मोटरसाईकिले तथा 01 स्कूटी  सहित कुल 16  दोपहिया वाहन भी बरामद किये गये। जिसके विषय मे पूछताछ पर इसके द्वारा बताया कि उपरोक्त मोटरसाइकिलें उसने गदरपुर, मैन बाजार, तेजा फौजा, महतोष सूरजपुर से चोरी की गयी थी ।

अभियुक्त  दीपक उर्फ साबी को इसके जुर्म धारा धारा 303(2)/317(1) B.N.S व 35/106 B.N.S.S के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त दीपक उर्फ साबी प्रायः हाट बाजार एवं गली मोहल्लो मे कमजोर लाक एवं बिना लाक लगी मोटर साईकिलो को टारगेट  करके उन मोटरसाईकिलो को चोरी कर गाँव देहातो मे औने पौने दामो मे बेचता है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमपीसीएल मोहान का निजीकरण रद्द करने की मांग: राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

अभियुक्त दीपक उर्फ साबी एक अभ्यस्त वाहन चोर है जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानो मे वाहन चोरी के अभियोग दर्ज है। दीपक उर्फ साबी के विरूद्ध थाना गदरपुर मे वर्ष 2022 मे गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग भी दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवऱण —
दीपक उर्फ साबी पुत्र दर्शन सिंह निवासी  ग्राम रम्पुरा कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर हाँल निवासी कुलवंत नगर जिला ऊ0 सिंह नगर

Ad_RCHMCT