बड़ी खबर- शराब तस्करी मामले में एक्शन में एसएसपी, भंग कर दी एसओजी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस अपराधिक वारदातों को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसा ही मामला देहरादून जिले में सामने आया है। यहां  ऋषिकेश में शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने समीक्षा की और कार्रवाई न करने के आरोप में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) देहात को भंग कर दिया। अब पूरे जिले में एक ही एसओजी काम करेगी। इसके अलावा, कोतवाली ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब तस्करों पर चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई: 63 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों ने एक पोर्टल पत्रकार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामे और प्रदर्शन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस पर यह आरोप भी लगा कि यहां शराब तस्करों को शह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब कारोबार पर चोरगलिया पुलिस का शिकंजा: 150 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह ने इस मुद्दे पर ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की और पाया कि पुलिस ने इस साल अब तक 113 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है, लेकिन एसओजी ने अवैध शराब पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसलिये एसओजी देहात को भंग कर दिया गया है और थाने में तैनात दो दर्जन पुलिसकर्मियों को दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT