बड़ी खबर-(नैनीताल) डीएम के सख्त निर्देश, अवैध शराब व ओवर रेटिंग नहीं दिखनी चाहिए

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal नैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आबकारी विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री ना हो इस हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। प्रत्येक आबकारी निरीक्षण अपने क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाकर प्रतिदिन रिपोर्ट से अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी निविदा वाली मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग की एक भी शिकायत न आए इस पर कड़ी नजर रखी जाय। कहीं से भी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग


उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायत से शासन एवं प्रशासन की छवि धूमिल होती है इस हेतु विभाग सजग रहकर कार्य करें।

Ad_RCHMCT